फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौबटिया में भारत-यूएई के जवानों का दमखम, पहाड़ी युद्ध कौशल को दे रहे धार

Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दुर्गम पहाड़ी परिस्थितियों में सैन्य चुनौतियों से निपटने और संयुक्त कार्रवाई की क्षमता बढ़ाने के लिए चौबटिया में भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाएं पसीना बहा रही हैं। फॉरेन ट्रेनिंग नोड में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास माउंटेन गार्जियन-2026 के तहत दोनों देशों के जवान विभिन्न सामरिक गतिविधियों के जरिये युद्ध कौशल को मजबूत कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान सैनिकों को विशेष परिस्थितियों में अभियान संचालित करने, सामरिक रणनीति तैयार करने और एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ संयुक्त परिचालन योजना और शारीरिक दक्षता पर भी जोर दिया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, परिचालन क्षमता और संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की दक्षता को बढ़ाना है। पहाड़ी क्षेत्र की चुनौतियों के बीच जवान प्रशिक्षण के जरिये अपनी तैयारी को और मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें