फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 20वें एशियन गेम्स में भारतीय शटलरों ने मचाया धमाल

Tue, 22 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय शटलरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 3-0 से बाहर कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें सबसे पहले अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने जापान के कोडे नाराकोटा को 11-21, 21-5, 21-19 से हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने टाकुरो एच ओर के योगो की जोड़ी को 21-18, 24-22 से पराजित कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। वहीं आयुष शेट्टी ने के वन्तानबे को 21-10, 21-19 से सीधे सेट में हराकर भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह आसन की। इससे टीम का फिलहाल कांस्य पदक पक्का हुआ। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला अब चीन और दक्षिण कोरिया के बीच विजेता होने वाली टीम से होगा। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि एशियन गेम्स में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन का सफर काफी शानदार रहा। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश से और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के खिलाफ जीत दर्ज कर भारतीय टीम को शुरुआती बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें