फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अतिक्रमण चिह्नीकरण में राहत देने की लगाई गुहार

Sat, 09 Sep 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 8 एएलएम 21 पी- कलट्रेट में डीएम के साथ वार्ता करते संघर्ष समिति के लोग। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कर्बला-फलसीमा रोड संघर्ष समिति और लमगड़ा-शहरफाठक संघर्ष समिति के सदस्य शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस के मामले में डीएम से मिले और नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों ने तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। उन्हें इसके लिए समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में डीएम विनीत तोमर से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के मामले में संबंधित विभागों ने नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है जबकि उन्हें अपना पक्ष रखने का समय दिया जाना चाहिए। संबंधित विभाग नोटिस जारी कर लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहे है जो गलत है। इस पर डीएम ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए उचित समय देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गिरीश, संरक्षक विनय किरौला, महेश चंद्र, योगेश तिवारी, रूप सिंह, जसोद सिंह, आशा थापा आदि मौजूद रहे।

शटल सेवा का रूट बदला

अल्मोड़ा। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि नगरपालिका परिषद की तरफ से बेस चिकित्सालय के लिए संचालित शटल सेवा का 26 से छह सितंबर तक ट्रायल के लिए जीजीआईसी तिराहे से संचालन हुआ था। उन्होंने बताया कि शटल सेवा का रूट जीजीआईसी तिराहा, अपर माल रोड, करबला होते हुए जीजीआईसी तिराहा तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें