फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क का लोकार्पण, रोड शो कर जनता का आभार जताया

Mon, 03 Apr 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर के दोलाघट में रोड शो करतीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने गृह क्षेत्र सोमेश्वर के दोलाघट में विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर रोड शो कर लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के आशिर्वाद से वह विधानसभा पहुंची हैं। उनका और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।
विज्ञापन

रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के नए आयाम छुएगा। इस दौरान उन्होंने तल्ली स्यूनी-लावासी लिंक सड़क लोकार्पण किया। बताया कि 1800 मीटर सड़क का निर्माण 88.47 लाख से किया गया है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर यहां आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रवण किया।
वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मंत्री दीपक कन्नू शाह, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान पूरन अधिकारी, महेंद्र बिष्ट, देवेंद्र नयाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें