फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुर्गावाहिनी प्रांत वर्ग में बहनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का दिया संदेश

Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुर्गावाहिनी प्रांत वर्ग के दूसरे दिन शिक्षार्थी बहनों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनने का संदेश दिया गया। उन्हें दुर्गावाहिनी के विस्तार, स्थापना एवं उसके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी गई। संगठन की कार्यप्रणाली और समाज में उसकी भूमिका की जानकारी दी गई। क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश ने मां महिषासुर मर्दिनी के साहस, शक्ति और पराक्रम का उदाहरण देते हुए बहनों को अपने आत्मविश्वास और क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षार्थियों ने विषयों को गंभीरता से सुना और संगठन की गतिविधियों के प्रति उत्साह व्यक्त किया। वर्ग में राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठनात्मक मूल्यों को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं जिनका उद्देश्य युवतियों में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें