पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक, कर्मचारी अल्मोड़ा के गांधी पार्क में सामूहिक उपवास पर बैठेंगे सुबह 10:30 बजे से।
अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में रामचरित मानस के अयोध्या कांड का पाठ 3:30 बजे से।
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यात्रा निकलेगी सुबह 10 बजे से।
रानीखेत तहसील क्षेत्र के दुगौड़ा में स्थित गार्गेश्वर शिव मंदिर में शिव भागवत महापुराण कथा दोपहर 2:30 बजे से।