कांडा(बागेश्वर)। भद्रकाली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथावाचक किशोर चंद्र जोशी ने श्रद्धालुओं को कलियुग में अच्छे कर्म कर पुण्य कमाने की सलाह दी। रविवार को कथावाचक जोशी ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनने से मिलने वाले पुण्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में अच्छे कर्म करने से आदमी का जीवन सफल होता है। भगवान की भक्ति करने और सनमार्ग पर चलने से जीवन में कष्ट नहीं आते हैं। कथा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ललित जोशी, पुजारी भाष्कर जोशी, दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद