फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों में चिपके पोस्टर हैं चर्चा में

Thu, 17 Nov 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा शहर की दीवारों पर चस्पा पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में कई जगह चिपकाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन पोस्टरों में उत्तराखंड को माफिया सरगनाओं से मुक्त करो सहित कई बातें लिखी गई हैं। पोस्टर में लिखा है कि शहीदों के खून से बना उत्तराखंड आज माफियाओं के जुल्मों से खून के आंसू रो रहा है। पोस्टरों में भ्रष्ट राजनीति और अफसरशाही, भू-शिक्षा माफिया, शराब और ड्रग माफिया, वन एवं खनन माफिया से उत्तराखंड को जकड़ा हुआ बताया गया है। प्रकाशित करने वाले का नाम स्वामी दर्शन भारती देहरादून लिखा है लेकिन उसमें प्रिंट लाइन नहीं है। इधर पुलिस ने कहा है कि पोस्टरों के बावत कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें