फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस ने भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान किया शुरू

Thu, 09 Mar 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा नगर में भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान के तहत लोगों को जागरूक करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने जिले में भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान शुरू किया। एसएसपी रचिता जुयाल ने कहा कि बच्चों से बाल श्रम करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को भिक्षा देने के बजाय उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ताकि उनका भविष्य संवर सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम ने नगर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जागरूक किया। कांस्टेबल सुरेश गिरी, भूपाल सिंह और महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी ने लोगों से अपील की कि यदि छोटे बच्चे भिक्षा मांगते या बाल श्रम करते हुए दिखें तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान टीम ने बाल श्रम कानून की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें