फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बारिश के साथ कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

Mon, 20 Mar 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के घाटी मे इस तरह छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के साथ ही कोहरे ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। जिले के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही हल्की बारिश जारी रही वहीं घाटी वाले इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। बारिश और कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय सहित लमगड़ा, धौलछीना, बाड़ेछीना, सोमेश्वर, ताकुला, भिकियासैंण, स्याल्दे सहित अन्य हिस्सों में सुबह से ही हल्की बारिश जारी रही। अल्मोड़ा में छह मिमी और रानीखेत में आधा मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इधर कोसी, कसारदेवी, मटेना, माट सहित अन्य घाटी वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। दृष्यता कम होने से इन इलाकों में वाहन रेंगते हुए नजर आए। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के साथ ही कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आई जिससे ठंड बढ़ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
अल्मोड़ा में बारिश फसल के लिए लाभकारी, अच्छी होगी उपज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 28 हजार हेक्टेयर में रबी की फसल बोई गई है। लंबे समय से बारिश न होने से फसल पर सूखे का संकट गहरा गया था। इसी बीच हुई बारिश ने फसल को नया जीवन दिया है। यहां हुई बारिश को कृषि विशेषज्ञों ने फसल के लिए बेहद लाभकारी बताया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि फिलहाल फसल पकी नहीं हैं और उनमें फूल और बालियां लग रही हैं। ऐसे में यह बारिश बेहद लाभकारी होगी। फसल की बढ़वार के साथ उनकी बालियां पुष्ट होंगी और उपज बढ़ेगी। वहीं कद्दू, लौकी, मिर्च और बैंगन की पौध सूखने से बचेगी। इसके अलावा आड़ू, पुलम, खुबानी सहित अन्य फलों के पेड़ों को खूब नमी मिलेगी जिससे उनमें लगने वाले फलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इस बारिश से फिलहाल सूखने के हालात भी टल गए हैं। इधर बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान है।
बोले किसान
निश्चित तौर पर बारिश ने हमारी खुशियां लौटाई है। फसल सूखने से बच गई है। अब उपज अच्छी होने की उम्मीद है। - शंकर सिंह, सोमेश्वर।


बारिश ने फसलों को नया जीवन दिया है। अब लग रहा है कि हमारी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। - मोहन सिंह, सोमेश्वर।

यह बारिश फसल के लिए लाभदायक है। इससे फसल की बढ़वार बढ़ेगी और बालियां भी पुष्ट होंगी। सूखे के हालात पूरी तरह टल गए हैं। किसानों की मेहनत रंग लाएगी। - धनपत कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा।
बारिश से बागवानी को खासा लाभ पहुंचेगा। फलदार पौधों को नमी मिलेगी। यह मौसम उनमें फूल और फल लगने का है। बारिश से फलों की गुणवत्ता और उपज में सुधार होगा। - सतीश शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें