फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज बसों में व्यापारिक सामान ढोया तो कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज बसों में परिचालकों की ओर से व्यावसायिक सामान ढोने के मामले में निगम प्रबंधन अब सख्त हो गया है। बस में सामान ले जाते समय पकड़े जाने पर परिचालकों को संबंधित रूट से हटा दिया जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

इन दिनों सहालग सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यावसायिक माल ढुलान का सिलसिला भी बढ़ा है। विभिन्न रूट की बसों में अन्य स्थानों से व्यावसायिक सामान ढोया जा रहा है। लगातार शिकायत मिलने पर निगम के अधिकारी अब बसों में नियमित चेकिंग करेंगे। बताया गया कि रोडवेज बसों में यात्रियों को अपने साथ 25 किलो तक सामान ले जाने की इजाजत है। लेकिन परिचालक लालच के चक्कर में बसों में व्यापारिक माल की ढुलाई करते हैं।

कोट-
सभी परिचालकों को आगाह किया गया है कि बसों में व्यापारिक सामान न ले जाएं। यदि कोई चालक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें