रानीझील पर लगा आई लव रानीखेत का बोर्ड सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा और नैनीताल की तर्ज पर पर्यटन नगरी रानीखेत में भी आई लव रानीखेत का बोर्ड स्थापित हो गया है। छावनी परिषद ने रानीझील के पास इस बोर्ड को स्थापित किया है। बोर्ड का उद्घाटन छावनी सभासद और पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड लगने के बाद ये सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बोर्ड लगाया गया है।