आई लव अल्मोड़ा बोर्ड के पास फोटो खिंचवाती युवतियां।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में पोस्ट ऑफिस के सामने नगर पालिका की ओर से लगाया गया आई लव अल्मोड़ा बोर्ड आने वाले दिनों में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। बुधवार को इस बोर्ड के लगने के बाद बृहस्पतिवार को शहर के कई बच्चों ने यहां पहुंचकर सेल्फी ली। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट का मकसद पर्यटकों को आकर्षित करना है।