फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिना शिक्षक कैसे बनेगा बेहतर भविष्य

Thu, 18 May 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जीआईसी स्यालीधार। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार के शिक्षा व्यवस्था सुधारने के तमाम दावों के बीच स्कूलों में पढ़ाने को शिक्षक नहीं हैं। जीआईसी स्यालीधार इसकी बानगी है। यहां भौतिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों का ज्ञान देने को शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में यहां 200 विद्यार्थी बगैर शिक्षकों के सुनहरे भविष्य के सपने बुनने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जीआईसी स्यालीधार में दो सालों से भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए प्रवक्ता नहीं है। वहीं गणित विषय के प्रवक्ता का भी पद खाली है, जिसकी मार यहां पढ़ने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को सहनी पड़ रही है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थी किसी तरह इन विषयों का ज्ञान ले रहे हैं। लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता भी सताने लगी है। वे कई बार शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है।

एलटी में भी अंग्रेजी शिक्षक का पद खाली
अल्मोड़ा। विद्यालय में वर्तमान में एलटी संवर्ग में भी अंग्रेजी के शिक्षक का एक साल से पद खाली चल रहा है। ऐसे में कई विद्यार्थी इस सत्र में अन्य स्कूलों की रुख करने का मन बना रहे हैं, जिससे यहां की छात्र संख्या घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ हेमलता भट्ट का कहना है कि रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती के प्रयास हो रहे हैं। शिक्षकों की स्थाई नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें