फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विकराल आग लगी लेकिन नुकसान का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। चौबटिया सैन्य क्षेत्र के आवासीय परिसर में शनिवार रात लगी आग में 25 कमरे जल गए थे लेकिन अभी तक नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सेना की कमेटी बैठेगी, इसके बाद ही नुकसान का आकलन होगा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब सवा नौ बजे चौबटिया आर्मी कैंपस की ऑफीसर्स आवासीय कॉलोनी में अचानक आग लग गई। सूचना के बाद रानीखेत लालकुर्ती और अल्मोड़ा से फायर पहुंची ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में सेना के अधिकारियों और जवानों ने भी फायर ब्रिगेड की मदद की। 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में हालांकि जनहानि नहीं हुई लेकिन भारी नुकसान की आशंका है। मामले में सेना के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

आग के कारणों का पता किया जा रहा है। साथ ही नुकसान का भी आकलन चल रहा है। शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका लग रही है।
-महिपाल सिंह, प्रभारी दमकल केंद्र रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें