चौखुटिया के चित्रेश्वर में हुई निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीआईसी चित्रेश्वर में कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ज्योति बिष्ट को पहला, करन जोशी को दूसरा, लक्षिता बिष्ट को तीसरा और नैना को चौथा स्थान मिला। प्रतियोगिता में कुल 45 छात्रों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचे कुष्ठ रोग के निरीक्षक नवीन कांडपाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य, महत्व बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, अतुल सक्सेना, निर्णायक हेम सती, हिमांशु पंत, एकता आर्या आदि थे।