बारिश से ठंड बढ़ने के बावजूद जिले के विभिन्न हिस्सों मेें होली गायन का सिलसिला जारी है। कई गांवों में चीर बंधन के साथ खड़ी होली शुरू हो गई है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाएं होली गायन कर रही हैं। बागनाथ मंदिर में बुधवार को होली का भव्य कार्यक्रम होगा। बागनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पूरन सिंह रावल ने बताया कि बुधवार को खोली, आरे, अमसरकोट सहित चार इलाकों की होली टीमें गायन करते हुए यहां पहुंचेंगी। वहां भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की जाएगी।