फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिलाओं और व्यापार मंडल ने किया होली मिलन

Sat, 04 Mar 2023 09:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समूचे क्षेत्र में होली महोत्सव की धूम मची है। नगर व्यापार मंडल और महिलाओं ने संयुक्त रूप से बाजार में होली मिलन का आयोजन किया। पूरे बाजार क्षेत्र में होली गायन की धूम मची रही। महिलाओं ने शिव के मन माही बसे काशी सहित तमाम होली गीतों पर नृत्य भी किया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, कुसुमलता जोशी, शोभा पंत, भुवन पपने, संदीप गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

शिव मंदिर समिति की ओर से शिव मंदिर परिसर में पुरुष बैठकी होली गायन हुआ। वरिष्ठ कलाकार संदीप गोरखा सहित कई कलाकारों ने राग आधारित गीत गाए। अल्मोड़ा और कुंवाली से भी कलाकार यहां पहुंचे थे। शिव मंदिर समिति के जगदीश अग्रवाल ने बताया कि चार मार्च को दोपहर तीन बजे से समिति की तरफ से महिलाओं की टीम होली गीत गाएगी। भतरौंजखान स्थित डीएनपी पब्लिक स्कूल की होली परिक्रमा शुरू हो गई है। सुबह से ही बच्चों की होली सिरमोली, पंतगांव, बटिया, सिनोड़ा, टानी, पीपल मंडी, हऊली होकर मछोड़ पहुंची। सभी जगह बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना हुई। बच्चों ने पारंपरिक होली गायन के साथ ही झोड़ा गायन भी किया। वहां विद्यालय के प्रबंधक ललित करगेती, प्रधानाचार्य श्याम गोस्वामी, दीपा छिम्वाल, ममता रावत आदि थे। चार मार्च को भी बच्चे सांस्कृतिक शोभायात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें