साह-चौधरी समाज रानीखेत ने कराया होली का आयोजन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। साह-चौधरी समाज रानीखेत की ओर से सोमवार को महिलाओं की होली का आयोजन किया गया। महिला होल्यारों ने गीतों से महफिल में खूब रंग जमाया।
नगर के एक निजी होटल मे आयोजित कार्यक्रम में होली गायन की शुरुआत सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक, होली खेलें गिरिजापति नंदन से की। हरि सिर धर्रे मुकुट खेले होरी, खेलू राधा जी के साथ, कान्हा होली खेलूंगी तुमहीं से डट के, जल कैसे भरूं, जल कैसे भरु जमुना गहरी, होली खेलें नंदलाल, वृंदावन की कुंज गलिन, रघुनंदन खेलें होली अवध पुरी में... सहित कई गीत गाए। वहां पर साह-चौधरी समाज के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, कनिका साह, नीलम चौरसिया, संगीता वर्मा, विनीता चौधरी, बबिता साह, ऋचा साह, विमला रावत, भवानी अधिकारी, आशा उपाध्याय आदि थीं।