फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में...

Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निकला सांस्कृतिक जुलूस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर में निकला सांस्कृतिक जुलूस, होली गीतों से गूंजी सांस्कृतिक नगरी
विज्ञापन



अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन महिला होल्यारों ने पल्टन बाजार स्थित सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न होली गीतों की प्रस्तुति दी। रविवार को सांस्कृतिक नगरी में दिनभर हां-हां छैला ना खेलो होली.., डारो ना रंग कन्हाई मैं तो लुक-छुप जमुना को जाई..., तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में.. आज हमर घर होली आई रै...गीतों की धूम रही।

रविवार को गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, मल्ला महल होते हुए नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकला। इस दौरान होल्यारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया औस स्वांग रचे। जुलूस देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। मकान की छतों पर चढ़े लोग इस जुलूस के साक्षी बने। महिला होल्यारों ने जुलूस में वृंदावन की लठमार होली की झलक दिखाई। जुलूस के नंदा देवी मंदिर पहुंचने के पर महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। महिला होल्यार होली गीतों पर जमकर थिरके। देर शाम तक होली गायन चलता रहा। वहां पर संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, सुशीला बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, दीप लाल साह, मनोज सनवाल, प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सांस्कृतिक जुलूस में ये टीमें रही शामिल

जाखनदेवी समिति, जोहार सांस्कृतिक टीम खत्याड़ी, धूनी मंदिर राजपुरा, मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदिरा कालोनी, महिला शक्ति खत्याड़ी, कोकिला सांस्कृतिक दल माल, सांस्कृतिक दल मल्ली माल, सर्वोदय टीम खोल्टा, आंचल दल न्यू कालोनी सरसौं, मां जगदंबा टीम धारानौला, स्यूनराकोट, भवाली, ताकुला, बागेश्वर, हल्द्वानी, नैनीताल की टीमें सांस्कृतिक जुलूस में शामिल रहीं।
विज्ञापन


नृसिंहबाड़ी स्थित वर्मा सभागार में होलिकोत्सव की धूम

अल्मोड़ा। नृसिंह कल्याण समिति की ओर से रविवार को नृसिंहबाड़ी स्थित वर्मा सभागार में आयोजित महिला होलिकोत्सव में महिलाओं ने होली गीत गाए। महिलाओं ने स्वांग प्रस्तुत कर बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। किन्नरों ने होली गीतों पर नृत्य पेश किए। यहां सुशीला वर्मा, रेनू छिम्वाल, शोभा नगरकोटी, हेमा जोशी, कलावती वर्मा, हेमा कांडपाल, सरस्वती आर्या, माया वर्मा, रीना वर्मा, नेहा नेगी, मंजू वर्मा, भगवती वर्मा, बसंती वर्मा, गीता शर्मा, भगवती पपनै आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें