फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आणी जांणीं सांस छै तू,म्यर जीणैं की आस छै तू ....

विज्ञापन
लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा के साथ लोक गायक प्रकाश कहाला। फाइल फोटो - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। प्रख्यात लोकगायक स्व. हीरा सिंह राणा का जन्मदिन बुधवार को यहां सादगी से मनाया गया। कई संस्कृतिप्रेमियों और उनके सहयोगियों ने स्व. राणा को याद किया। कोरोना से बचने के लिए लोकगायक प्रकाश कहाला ने ग्राम तल्ली कहाली स्थित अपने आवास पर स्व. राणा का 79वां जन्मदिन मनाया। स्व. राणा के साथ विभिन्न मंचों पर आयोजित समारोहों से जुड़े अनुभव सुनाए। लोकगायक कहाला ने स्व. राणा को अपना आदर्श बताकर उनके गीतों की प्रस्तुति दी। प्रकाश ने आंणी जांणीं सांस छै तू, म्यर जीणैं की आस छै तू आदि गीत प्रस्तुत किए। बताया कि वर्ष 2014 में तल्ली कहाली स्थित मां भगवती देवी मंदिर में आयोजित रामकथा ज्ञानयज्ञ में उनकी जोड़ी ने भक्तिगीतों से लोगों में अमिट छाप छोड़ी थी। इस दौरान प्रधान हरीश तिवारी, सरपंच कैलाश राम, ख्याली दत्त, प्रमोद तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें