फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नवसंवत्सर

Mon, 16 Mar 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) ज्योतिषीय गणना के अनुसार हिंदू नवसंवत्सर का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। चैत्र कृष्ण अमावस्या की समाप्ति के बाद प्रातः लगभग 6:45 बजे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, मीन राशि के चंद्रमा और मीन लग्न में नववर्ष का आरंभ होगा। ज्योतिषाचार्य ताड़ीखेत पंडित आनंद बल्लभ पांडेय ने बताया कि इस वर्ष विक्रमी संवत्सर का नाम रौद्र संवत्सर है। ग्रहों के दिव्य मंत्रिमंडल में देवगुरु बृहस्पति को राजा बनाया गया है जबकि मंगल प्रमुख सलाहकार मंत्री होंगे। वित्त मंत्रालय भी बृहस्पति के पास रहेगा, चंद्रमा को रक्षा मंत्रालय और सूर्य को उद्यान व कृषि मंत्रालय का दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि वृहत संहिता के अनुसार रौद्र संवत्सर में राजनीतिक मतभेद, युद्ध, महंगाई, भ्रष्टाचार, धार्मिक विवाद और अग्निकांड जैसी स्थितियों की आशंका रहती है। हालांकि देवगुरु बृहस्पति अपने विवेक से शांति का मार्ग अपनाने का संकेत देते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 17 मई से 15 जून तक पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) रहेगा जिसमें विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। वहीं 19 मार्च से ही वासंतिक चैत्र शुक्ल नवरात्र भी शुरू होंगे। इस दिन प्रातः शुभ मुहूर्त में सात बजे से घटस्थापना के साथ मां जगदंबा की पूजा-अर्चना आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें