फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया 2025 में अल्मोड़ा के हिमांशु जोशी को मिला प्रथम पुरस्कार

Mon, 08 Dec 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया 2025 में हिमांशु जोशी ने तबला वादन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का मान रोशन किया है। हिमांशु उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ग्राम लाल नगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया 2025 में अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने तबले में लय की स्पष्टता और संतुलित वादन से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में देशभर से आए विभिन्न प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। हिमांशु को कुमाऊं विश्वविद्यालय में तबला वादन में उत्कृष्टता के लिए गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु डॉ. मुकेश चंद्र पंत को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें