फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आवाज पर दौड़े चले आते हैं लावारिस पशु

विज्ञापन
रानीखेत में गौ सेवा कार्य का निरीक्षण करते छावनी सीईओ। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की गौ सेवा इन दिनों खासी चर्चा में है। लॉकडाउन के 60 दिन बीतने को हैं, समिति लगभग 80 लावारिस पशुओं को प्रतिदिन चारा खिला रही है। मंगलवार देर शाम छावनी परिषद के सीईओ अभिषेक आजाद ने भी गौ सेवा का निरीक्षण किया और सहयोग का आश्वासन दिया। बात दें कि की मां दुर्गा पूजा समिति मार्च माह शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से ही लावारिस जानवरों के लिए चारे के इंतजाम में जुटी है, रानीखेत में घूम रहे 80 से अधिक जानवरों को शाम चार बजे बाद समिति के सदस्यों की आवाज का इंतजार रहता है। चार बजते ही समिति के सदस्य जानवरों को आवाज लगाते हैं, आवाज सुनते ही जानवर चारा खाने के लिए दौड़े चले आते हैं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते जानवरों के सम्मुख चारे के संकट खडा हो गया था। जानवर कागज के गत्ते खाने को मजबूर हो रहे थे। इसके बाद समिति आगे आई और प्रशासन से सहयोग मांगा। अनुमति मिलने के बाद समिति चारे के प्रबंध में जुट गई। 60 दिनों से गौ सेवा अनवरत जारी है, अब समिति आसपास के इलाकों में भी गौ वंशीय जानवरों को चारा उपलब्ध करा रही है। इधर, मंगलवार की देर शाम छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने गौ सेवा कार्य का निरीक्षण किया और समिति के प्रयासों की सराहना की, अपनी ओर से सहयोग का अस्वाशन दिया । समिति अध्यक्ष अजय बबली ने कहा कि समिति लॉक डाउन के बाद भी सेवा जारी रखेगी। इसका खर्च अपनी ओर से वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें