अल्मोड़ा के केमू स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिवाली पर्व मनाने के लिए प्रवासियों के घरों को लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। बसें और टैक्सियां यात्रियोें से पैक होकर रवाना हुई। प्रवासियों की आवाजाही से बस स्टेशनों में रौनक रही।
शनिवार की सुबह से ही प्रवासी घरों को लौटने लगे थे। नगर के केमू स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ ही हल्द्वानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, देहरादून, हरिद्वार आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। संवाद