फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

Sun, 19 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में रविवार को बारिश से बचने के लिए लोगों को इस तरह छाता का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में रविवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहा। यहां हल्की बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई जिससे लोग परेशान रहे। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान बाजार में सुनसानी छाई रही। बारिश के चलते तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शनिवार जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। देर शाम तक बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें