अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में रविवार को जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के माल रोड में शिखर तिराहे से प्रधान डाकघर तक लंबा जाम लगा। सड़क में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों से चालक लिखित परीक्षा देने अभ्यर्थी भी अपने वाहनों से आए थे। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने से भी माल रोड में जाम लगा।
अल्मोड़ा माल रोड में लगा जाम- फोटो : ALMORA