फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तो परिवार और समाज रहेगा खुशहाल

विज्ञापन
अल्मोड़ा में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की गोष्ठी में शपथ लेती महिलाएं। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास होने चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। महिलाओं को उनके गांव, कस्बों में ही पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, जिससे बीमार होने पर उन्हें बड़े शहरों के चक्कर न काटने पड़े। महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार और समाज खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन

ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100- मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत स्वेटर बुनाई प्रशिक्षण केंद्र प्यारा पानी गंगोला मोहल्ला अल्मोड़ा में महिला शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि नारी शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कस्बों और जिला मुख्यालय में महिला स्वास्थ्य सुविधाएं लचर है।
कहा कि दुर्गम गांवों से महिलाएं उपचार कराने या प्रसव कराने जिला मुख्यालय आती हैं लेकिन स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। महिलाओं ने बेटियों को बचाने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वह भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

किसने क्या कहा
बालिका शिक्षा में भेदभाव खत्म किया जाना चाहिए। तभी महिलाएं तरक्की कर सकेंगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। -हेमा कांडपाल
पहाड़ में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था तक नहीं है। इससे उन्हें परेशानी होती है। -देवकी फर्त्याल
जिला मुख्यालय में भी महिला स्वास्थ्य की सुविधाएं अच्छी नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों से महिलाएं यहां पहुंचती है लेकिन उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। -दीपा कांडपाल
ये रहे मौजूद
दीपा बिष्ट, आरती राणा, रमा जोशी, गीता बिष्ट, हंसा मर्तोलिया, हेमा तिवारी, बसंती बिष्ट, जानकी, गीता सतवाल, सरस्वती बिरौड़िया, आनंदी मेहरा, भावना बोरा, संदीप सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें