द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिंडेश्वर महादेव मंदिर सभागार में लगे नेत्र शिविर में 109 रोगियों का परीक्षण किया गया। इनमें से 25 रोगियों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। चिकित्सक डॉ. नीतू मेहरा ने बताया कि इनमें से 14 रोगियों को रानीखेत भेजा गया। इन रोगियों का शुक्रवार को निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वहां ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ऐरड़ा, कैप्टन आरएस मेहरा, वीटी भारती, शेखर डौर्बी, प्रकाश चंद्र, प्रकाश कार्की, अशोक कुमार आदि रहे। संवाद
शिविर में 57 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। हंस फाउंडेशन एंड जनरल हॉस्पिटल सतपुली की ओर से परथोला में नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ संजय ममगई ने 57 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की। इनमें से 14 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आंखों की विशेष देखभाल करने के लिए कहा। शिविर में ग्राम प्रधान राधे बंगारी, मुकेश नेगी, हृदेश मेहरा आदि ने सहयोग दिया।