फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले के तीनों सीएचसी

Tue, 17 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा के साथ ही कपकोट और बैजनाथ सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। तीनों अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक के 6-6 पद सृजित हैं। केवल बैजनाथ में ही दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात हैं। इस वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले के दौरे पर आए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जन समेत तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश स्वास्थ्य महानिदेशक को दिए थे। स्वास्थ्य सचिव ने जिले के अन्य अस्पतालों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की बात कही थी। लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। इधर स्वास्थ्य सचिव के आदेश को लेकर जिले के सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द तैनाती होने की लोगों को उम्मीद है। सीएमओ डॉ. डीपी जोशी का कहना है कि इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्राचार किया जा रहा है।



कपकोट विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने हाल में जिले का दौरा किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सुरेश गढि़या विधायक कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें