अल्मोड़ा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर जागेश्वर धाम स्थित डंडेश्वर मंदिर में हरित योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी भगवान गिरि ने शुभारंभ किया। कहा कि योग से नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों ने भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, वज्रासन, धनुरासन, मत्स्यासन, पादहस्तासन, सर्वांगासन का अभ्यास कराया। यहां जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश उपाध्याय, डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ आद्या पांडे, डॉ. संतोष राठौर, डॉ अनुपमा त्यागी, यमुना प्रसाद, गीता पांडे, दयाल पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद