अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन और ईएनटी शिविर से लौट आए हैं। उन्होंने ओपीडी में 50 से अधिक मरीजों का उपचार किया। जिला अस्पताल में बुधवार को सुबह से मरीज उमड़े। फिजिशियन, ईएनटी रोग, बाल रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। अस्पताल की ओपीडी 350 के पार पहुंची। यहां नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटरों पर मरीजों की भीड़ देखी गई। संवाद