रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गणेश चंद्र उपाध्याय की देखरेख में एसएसबी सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली में योग शिविर जारी है। शारीरिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए कर्मचारियों ने योग के गुर सीखे। उन्हें आसनों वृक्षासन, ताड़ासन, तितली आसन, सूर्य नमस्कार सहित अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही प्राणायाम का अभ्यास कराया। सैन्य बलों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने और मानसिक तनाव से मुक्त रहने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। वहां उपमहानिरीक्षक परीक्षित बेहेरा, डॉ. ओबी सिंह, डॉ. केएस अधिकारी, डॉ. एलएम जोशी, डॉ. जेके शर्मा, विकास कुमार सिंह, प्रभाकर, नीलम चौहान, अजय पांडेय, गरिमा फत्याल, ओम प्रकाश सती, विवेक भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद