फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम के करवट बदलने से संक्रमित बीमारियों का बढ़ा खतरा

Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। गर्मी बढ़ते ही संक्रामक बीमारियों के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में उछाल आया है। यहां रोजाना 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंच गई। सुबह से ही पर्ची काउंटर में मरीजों की कतार लगी रही। फिजिशियन, बालरोग, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। दवा वितरण कक्ष के बाहर भी मरीज कतार लगे रहे। अस्पताल में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि परेशानी से जूझते हुए पहुंचे थे। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। दूषित पानी पीने से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बदलते मौसम में उबला पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें