फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील एरिया में प्रतिदिन हो रहा 1904 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
रानीखेत सील एरिया में स्वास्थ्य परीक्षण को जाती आशा कार्यकर्ता और एएनएम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। पर्यटन नगरी में सील किये गए सुदामापुरी, कुरैशियान मोहल्ला और लोअर खड़ी बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन 1904 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण चल रहा है, कुरैशियान मोहल्ले में पॉज़िटिव जमाती की रिटेस्टिंग निगेटिव आने के बाद चारों जमातियों के अलावा वहां अधिकांश लोग होम क़्वारन्टीन हैं। हर रोज 1904 लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां दो डॉक्टरों के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की ड्यूटी लगाई है। मॉनीटरिंग कर रहे डॉ केके पांडेय ने बताया कि सील क्षेत्र से अब तक 19 लोग क्वारन्टीन किया गया, उनमें सर्दी, जुकाम के लक्षण थे। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई है। :::युवक का सैंपल कोरोना टेस्ट को भेजा :: रानीखेत। राजकीय अस्पताल में एक दिन पूर्व आइसोलेट किये गए 21 वर्षीय युवक का सैंपल कोरोना परीक्षण के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है, जबकि 18 मजदूर संस्थागत क्वारन्टीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें