फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव दी काफल पार्टी

Fri, 19 May 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत अपने पैतृक गांव में कार्यकर्ताओं के साथ काफल पार्टी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव मोहनरी में काफल की पार्टी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ सिलबट्टे में पिसे नमक के साथ रसीले काफल का स्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काफल पार्टी में पूर्व सीएम रावत ने कहा कि पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने का उनका हमेशा प्रयास रहा है। ये उत्पाद हमें हमारी जड़ों से बांधे रखते हैं। आज देश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने की बात हो रही है। उन्होंने अपनी सरकार में मडुआ, झिंगोरा सहित अन्य पहाड़ी उत्पादों को विशेष पहचान दिलाई।



वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उन्होंने रावत को दो क्विंटल काफल और सिलबट्टे में तैयार किया गया नमक भेंट किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कैलाश पंत, प्रमोद आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें