रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के रंगोली हॉल परिसर में छोटे उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवज्योति हस्तशिल्प और हथकरघा विकास संस्थान रुड़की की ओर से हस्तकला, हस्तशिल्प और लघु उद्यम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी 18 अक्तूबर तक चलेगी। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कई स्टॉलों का अवलोकन कर हस्तशिल्प और हस्तकला से जुड़े प्रतिभागियों से संवाद किया। प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित बेडशीट, हस्तशिल्प और घरेलू उपयोग के उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं। वहां पर हथकरघा सलाहकार तेज बहादुर, ललित मेहरा, गिरीश भगत, उमेश पंत, जगदीश अग्रवाल, खजान पांडेय, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।