कपड़े से बने मास्क डीएम को सौंपते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जन शिक्षण संस्थान ने महिलाओं द्वारा बनाए गए कपड़े के एक हजार मास्क जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को सौंपे। संस्थान के मनोज सनवाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा कपड़े के मास्क तैयार किए जा रहे हैं। भविष्य में और मास्क बनाकर जरुरमंदों को दिए जाएंगे, ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। इस मौके पर किशन गुरुरानी, हरेंद्र वर्मा, केवल सती, बीएस मनकोटी, विनीत बिष्ट, पूरन रौतेला, आशीष वर्मा, गिरीश धवन, प्रकाश नैनवाल मौजूद थे।