भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पुलिस ने एक वैन से आधा क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे के साथ ही वाहन को सीज कर दिया है लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने मोहान बैरियर के पास भतरौंजखान की तरफ आ रही एक कार को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख चालक ने वाहन मोड़ दिया। शक होने पर टीम ने वाहन का पीछा किया तो बेतालघाट रोड बुकलेधार के पास आरोपी चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में वैन के भीतर पांच कट्टों में भरा 49.548 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार चड़ीगढ़ के नंबर की है। संवाद