फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी एकादश ने रानीखेत क्लब को दी फुटबाल प्रतियोगिता में मात

विज्ञापन
नरसिंह मैदान में मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान हल्द्वानी एकादश और रानीखेत क्लब के खिलाड़ी? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा की स्मृति में सेना के नरसिंह मैदान में सद्भावना फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। दूसरे दिन रानीखेत क्लब और हल्द्वानी एकादश के बीच मुकाबला हुआ। हल्द्वानी एकादश ने 2-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुकाबले का शुभारंभ पूर्व कैप्टन राजेंद्र सिंह ने किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं। दूसरे मध्यांतर में मुकाबला रोचक हुआ। आखिर में हल्द्वानी एकादश ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल कर ली। उमेश बिष्ट, सूरज सिंह, दीपक सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
वहां पर कौशल विकास के संयुक्त निदेशक शंकर लाल, हरीश कन्नोजिया, दिनेश भैसोड़ा, प्रकाश चंद्र, यतीश रौतेला, हरीश सिंह रावत, कमालुद्दीन, भाष्कर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, सूरज आर्य, किशन जलाल आदि थे। आज प्रतियोगिता का फाइनल होगा। मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आईए साम्याल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें