फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से दूनागिरि क्षेत्र में खेती को नुकसान

Wed, 18 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम दूनागिरि क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि के कारण आडू, खुबानी, प्लम के फूल झड़ गए। मटर की खेती, धनियां, लहसुन, गेहूं की फसल भी बरबाद हो गई है। दूनागिरि के अंतर्गत चारों ग्राम रतखाल, नायल, टोड़रा, खोलियाबांज में खेती बाड़ी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व बीडीसी नंद राम, जीवन सिंह, श्याम सिंह, सुरेश शर्मा, दुधोली प्रधान जोगा राम, विशन सिंह आदि ने सरकार से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें