फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जन्माष्टमी महोत्सव में समूह नृत्य ने मचाया धमाल

Mon, 11 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दुर्गा देवी मंदिर दुगालखोला में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में दूसरे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कोकिला सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने भजन पेश किए। भाविका अधिकारी, दिशानी बिष्ट, निहारिका लटवाल, दीपा पांडे ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। यशिका भाकुनी, रिद्धि डसीला, सात्विक गुरुरानी, मानवी बिष्ट, प्रियांशी बिष्ट ने समूह नृत्य किया। न्यू इंदिरा काॅलोनी की भजन मंडली ने विमला तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। महिला प्रगति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव दीपा जोशी, पुष्पा सती, मंजू जोशी, विमला दुर्गापाल, रमा जोशी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किया। वहां आशा तिवारी, भावना कांडपाल, दीपा पोखरिया, रमा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें