फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हॉकी मुकाबले में ग्रीन ए और स्टेडियम बी की टीम विजेता

Mon, 28 Aug 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 पुलिस लाइन मैदान में हॉकी प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी व प्रशिक्षक। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल दिवस पर जिला क्रीड़ा कार्यालय की ओर से पुलिस लाइन दुगालखोला के मैदान में जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश कांडपाल ने किया। रविवार को हुए बालिका वर्ग के हॉकी मुकाबले में ग्रीन ए ने ग्रीन बी को पांच -शून्य से हराया।
विज्ञापन


ग्रीन ए की यामिनी बोरा ने दो गोल, रिया आर्या, हिमानी आर्या और खुशबू ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। बालक वर्ग में स्टेडियम बी ने स्टेडियम ए को दो-शून्य से हराया। स्टेडियम बी की ओर से मयंक बिष्ट ने दो गोल किए। रेफरी के रूप में अजय कनवाल, दीक्षांत जीना, बलवंत और तकनीकी बैंच में गणेश शाही शामिल रहे। इस मौके पर कोच लता साह, किशन लाल, पंकज टम्टा, ओशीन खान, रितिक राज, मनीष कनवाल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


रानीखेत में खेल प्रतियोगिताओं का का शुभारंभ

रानीखेत (अल्मोड़ा) खेल दिवस के अवसर पर एसएसबी मुख्यालय रानीखेत में 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ महानिरीक्षक अमित कुमार ने किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर जवानों को फिट इंडिया के तहत शपथ दिलाई। इस मौके पर कमांडेंट राजेश ठाकुर, कमांडेंट डॉ. एसएन सिंह, श्री राम कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें