फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौखुटिया में निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Tue, 10 Nov 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और भक्ति का भाव सोमवार को चौखुटिया नगर में देखने को मिला। आदर्श महिला रामलीला समिति की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। समिति की अध्यक्ष रेवती देवी और निर्देशक लीला संगेला जोशी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भागीदारी की। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और भक्ति का संदेश दिया गया। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें