फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट पहुंची स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा

विज्ञापन
द्वाराहाट महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंटरमैन जेपी तिवारी को सम्मानित करते पद्मश्री कल
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) और मैती संस्था के आयोजन में निकल रही स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा बुधवार को द्वाराहाट पहुंची।यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि एचएनबी विवि और कुंविवि की स्वर्ण जयंती वर्ष को पर्यावरण संरक्षण यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। मैती के संस्थापक पद्मश्री डॉ. कल्याण सिंह रावत ने बताया कि यात्रा हिमालयी संस्कृति, बोली-भाषा, परंपराओं के लिए भी लोगों को जागरूक करेगी। यात्रा में दोनों विश्वविद्यालय एक दूसरे को मोटे अनाज से बने कलेऊ भेंट करेंगे। कार्यक्रम में कंटर मैन जमुना प्रसाद तिवारी और शंकर सिंह बिष्ट को वसुंधरा अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। वहां बीटीकेआईटी के निदेशक प्रो केकेएस मेर, डॉ. वीके पुरोहित, डॉ. बबीता, एमपी डोभाल, राम सिंह खत्री, संतोष रावत, पारस उपाध्याय, अर्चित पांडे, आशीष लखेड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें