फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में गोदावरी को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
जैती राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। विश्व एड्स दिवस पर राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिनी शिविर लगा। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की गोदावरी जोशी ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की ज्योति बिष्ट ने दूसरा और बीएससी प्रथम वर्ष के पंकज सिंह राना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीता पांडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और डॉ. रीतेश प्रसाद टम्टा ने संचालन किया। वहां पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. योगेश सिंह राणा, डॉ. राधे श्याम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें