फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बदहाल गोदामों में राशन असुरक्षित

Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 12 राजकीय खाद्यान्न गोदाम किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं जो बदहाल हैं। बरसात में इन गोदामों में खाद्यान्न भंडारण शुरू हो गया है लेकिन टपकती छत और सीलन भरी दीवारों के बीच इन गोदामों में राशन सुरक्षित रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के माध्यम से जिले में सरकारी सस्ते गल्ले के 22 गोदाम संचालित हैं। इनमें से स्याल्दे, चौखुटिया, बग्वालीपोखर, भतरौंजखान, जालली, रानीखेत, सोनी, अल्मोड़ा, भनोली, ध्याड़ी, दन्यां, सराईखेत के खाद्यान्न गोदाम के लिए अपने भवन नहीं हैं। इसलिए यह किराये पर संचालित हैं। देखरेख के अभाव में भवन बदहाल हैं। छत और दीवारें जर्जर हैं। हल्की बारिश में भी इनमें रखा राशन सीलन से खराब हो सकता है।
अब मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में भारी बारिश के बीच इन गोदामों में राशन को सुरक्षित रखने की चुनौती है। इन जर्जर गोदामों में राशन का भंडारण कर आपदा प्रबंधन के लिए अधूरी तैयारी की जा रही है। स्थानीय उपभोक्ता अमर सिंह ने बताया कि कई बार सरकारी राशन की दुकान से सीलन युक्त गेहूं, चावल मिलता है। बरसात में यह दिक्कत और बढ़ेगी।
विज्ञापन





जिला मुख्यालय में नहीं है गोदाम का अपना भवन
अल्मोड़ा। भले ही देश और प्रदेश में उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्यान्न देने के दावे कर कई योजनाओं का संचालन हो रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर खाद्य पूर्ति विभाग की हालत ठीक नहीं है। हैरानी की बात यह है कि जिला मुख्यालय में खाद्यान्न भंडारण के लिए विभाग के पास अपना भवन नहीं है। यहां भी किराए में भवन लेकर किसी तरह गोदाम का संचालन हो रहा है।

गोदामों में तीन माह के राशन का हुआ भंडारण
अल्मोड़ा। बरसात में आपदा प्रबंधन के लिए पूर्ति विभाग और प्रशासन सतर्क हो गया है। पूर्ति विभाग ने गोदामों में राशन का भंडारण शुरू कर दिया है। विभाग ने दूरस्थ क्षेत्रों के 89 गांवों में तीन माह का राशन भेज दिया है।




गोदाम भवनों के निर्माण के लिए भूमि खोजी जा रही है। मानसून काल में राशन सुरक्षित रखने के गंभीरता से प्रयास होंगे। - दिव्या पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें