फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधूरी सूचना देना पड़ा भारी, जारी नहीं हुई मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में एमएससी वनस्पति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक 89 विद्यार्थियों के समर्थ पोर्टल पर अपूर्ण सूचना देने से प्रवेश समिति वरीयता सूची जारी नहीं कर पा रही है। ऐसे विद्यार्थियों को अब समिति ने पिछले शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रवेश देना का निर्णय लिया है। एसएसजे परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन एमएससी वनस्पति विज्ञान में प्रवेश समिति के लिए मैरिट सूची जारी करना चुनौती बना हुआ है। विद्यार्थियों के पोर्टल पर अपूर्ण सूचना देने से समर्थ पोर्टल से प्राप्त सूची में उनके अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। प्रवेश के लिए अब विद्यार्थी को समर्थ पोर्टल पर किए आवेदन की प्रति, पिछले शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश देगी। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. बलवंत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जल्द वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों की हार्ड काॅपी जमा करवा दे। 24 जुलाई को मेरिट जारी होगी और 25 से 27 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें