अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में स्थित प्रसिद्ध श्री राम मंदिर, राम नवमी के दिन सूना पड़ा।
- फोटो : AMAR UJALA
ऐसा पहली बार हुआ कि रामनवमी के दिन लोगों को कन्या पूजन के लिए कन्यायें नहीं मिली। जिन घरों में एक दो कन्याएं थी उन लोगों ने ही कन्या पूजन किया। बांकी लोगों ने घरों में प्रसाद बनाया और पूजन कर व्रत का परायण किया। संक्रमण के डर से पुजारी भी अपने ही घरों में कैद रहने को विवश दिखे। इधर चितई ग्वल देवता मंदिर, कसारदेवी, जागेश्वर, रघुनाथ मंदिर, नंदा देवी समेत विभिन्न देवों के मंदिरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कलक्ट्रेट स्थित राम मंदिर के कपाट भी इस दौरान बंद रहे। अन्य सालों में इन मंदिरों में दर्शन के लिए शाम तक लंबी कतार दिखाई देती थी। इंसेट....... अल्मोड़ा। लॉक डाउन में कैद लोगों ने घरों में रामनवमी पूजन की फ़ोटो और आरती अपने मित्रों, रिस्तेदारो को भेजी। इन दिनों लोग घरों में किये जा रहे अनुष्ठानों की फ़ोटो शेयर कर समय बिता रहे हैं।