कपकोट तहसील के गोगिना का मामला, प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कपकोट तहसील के गोगिना निवासी 21 वर्षीय युवती बकरी चराते समय खाई में गिर गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार को गोगिना निवासी सीमा बकरियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान अचानक चक्कर आने से वह खाई में गिर गई। युवती के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। डॉ. लता ने बताया की युवती के सिर और कमर में चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।